गूगल ने स्पेस-X के साथ किया करीब 2,800 अरब रुपये का करार
गूगल ने स्पेस-X के साथ 30 अरब डॉलर (करीब 2,800 अरब रुपये) का एक बड़ा समझौता किया है, जो जून, 2029 तक चलेगा। अक्टूबर से गूगल हर महीने 92 करोड़ डॉलर (करीब 8,550 अरब रुपये) देगा, जिससे उसे शक्तिशाली एनवीडिया GPU चिप्स और हार्डवेयर मिलेंगे।
ये उपकरण उसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्लेटफॉर्म जेमिनी एंटरप्राइज को और भी तेज और दमदार बनाएंगे, लेकिन इस सौदे में एक अहम शर्त भी है।
अगर, स्पेस-X 30 सितंबर तक यह तकनीक उपलब्ध नहीं करा पाता तो गूगल को थोड़ी मोहलत के बाद इस समझौते से बाहर निकलने का रास्ता मिल जाएगा।
xAI पावर के क्षेत्र में मजबूत बनने की कोशिश
यह सिर्फ इतनी बड़ी रकम का मामला नहीं है। स्पेस-X चाहती है कि उसकी xAI डिविजन कंप्यूटिंग पावर के क्षेत्र में एक मजबूत खिलाड़ी बने, वहीं दूसरी ओर गूगल ऑर्बिटल डाटा सेंटर जैसे भविष्य के प्रोजेक्टस पर नजर गड़ाए हुए है।
इसके साथ ही, एलन मस्क की कंपनी ने एंथ्रोपिक के साथ भी ऐसा ही एक समझौता पहले ही कर रखा है और स्टार्टअप कर्सर के साथ 60 अरब डॉलर (करीब 5,500 अरब रुपये) का एक अलग सौदा भी किया है।