क्यों गूगल ने HCL टेक के सालाना अनुबंध में की कटौती?
गूगल ने HCL टेक के साथ अपने आउटसोर्सिंग अनुबंध को करीब 5 करोड़ डॉलर (करीब 475 करोड़ रुपये) सालाना घटा दिया है।
इससे उनका पहले का लगभग 20 करोड़ डॉलर (करीब 1,900 करोड़ रुपये) का अनुबंध अब छोटा हो गया है। दिग्गज टेक ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहती है और कम वेंडर्स के साथ काम करना चाहती है।
HCL टेक के लिए यह वित्तीय झटका बहुत मामूली है, जिसकी सालाना कमाई लगभग 14.7 अरब डॉलर (करीब 1,400 अरब रुपये) है।
लगभग 1,000 कर्मचारियों को मिली नई भूमिका
अनुबंध में कटौती होने के बावजूद HCL टेक बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने का कोई इरादा नहीं दिखा रही है।
गूगल अकाउंट से जुड़े लगभग 1,000 कर्मचारियों को कंपनी के भीतर ही नई भूमिकाएं दी जाएंगी।
यूरोप में मिला बड़ा अनुबंध
गूगल से कुछ कारोबार गंवाने के बावजूद HC टेक ने यूरोप में 1.14 अरब डॉलर (करीब 100 अरब रुपये) का एक नया साैदा हासिल किया है।
उद्योग में AI पर बढ़ते फोकस के कारण अब IT कंपनियों से सिर्फ कर्मचारियों पर आधारित अनुबंध के बजाय ज्यादा स्मार्ट तकनीकी समाधान देने की उम्मीद की जा रही है।