Page Loader
गूगल ने फिर की छंटनी, क्लाउड डिवीजन के कर्मचारियों की गई नौकरी 
गूगल में फिर हुई छंटनी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

गूगल ने फिर की छंटनी, क्लाउड डिवीजन के कर्मचारियों की गई नौकरी 

Feb 27, 2025
12:37 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने एक बार फिर अपने कर्मचारियों की छंटनी की है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस बार छंटनी अपने क्लाउड डिवीजन में की है, लेकिन इससे प्रभावित कर्मचारियों की संख्या फिलहाल पता नहीं है। गूगल ने कहा कि यह बदलाव भविष्य की जरूरतों और ग्रोथ के हिसाब से किया गया है। क्लाउड बिजनेस में धीमी बढ़त और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी पर बढ़ते खर्च के कारण यह फैसला लिया गया।

चिंता

गूगल कर्मचारियों में चिंता बढ़ी

लगातार हो रही छंटनी को लेकर अमेरिका और कनाडा के 1,250 से ज्यादा गूगल कर्मचारियों ने विरोध किया और नौकरी की सुरक्षा की मांग की। दिसंबर, 2024 में गूगल ने मैनेजर लेवल पर 10 प्रतिशत कटौती की थी। इससे पहले, जनवरी 2023 में 12,000 कर्मचारियों की छंटनी हुई थी। गूगल का लक्ष्य खर्च घटाना और काम की दक्षता बढ़ाना है, ताकि कंपनी भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रह सके।

छंटनी

तकनीकी कंपनियों में छंटनी का ट्रेंड

गूगल के अलावा अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और सेल्सफोर्स जैसी टेक कंपनियां भी कर्मचारियों की संख्या घटा रही हैं। कुछ कंपनियां कम प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को हटा रही हैं, जबकि कुछ कम खर्च वाले विदेशी कर्मचारियों को भर्ती कर रही हैं। हालांकि, गूगल क्लाउड को कंपनी के भविष्य के लिए अहम माना जा रहा है। वित्त विभाग के अनुसार, 2025 में क्लाउड और AI सेक्टर में नई भर्तियां भी की जाएंगी।