Loading...
भारत में गूगल की छंटनी, क्लाउड टीम से करीब 30 पद हुए खत्म
गूगल क्लाउड ने भारत में खत्म किए 30 पद

भारत में गूगल की छंटनी, क्लाउड टीम से करीब 30 पद हुए खत्म

Nov 24, 2026
12:10 pm

क्या है खबर?

टेक कंपनी गूगल ने भारत में अपने क्लाउड कारोबार से जुड़े करीब 30 पद समाप्त कर दिए हैं। कंपनी ने 24 नवंबर को इसकी पुष्टि की, लेकिन बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की खबरों को खारिज किया। गूगल के मुताबिक, कामकाज की प्राथमिकताओं में बदलाव के चलते पिछले सप्ताह यह फैसला लिया गया। हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि किन विभागों या टीमों पर इसका असर पड़ा है।

खंडन

छंटनी की खबरों को कंपनी ने बताया गलत

गूगल का बयान उन चर्चाओं के बाद आया, जो ब्लाइंड नाम के पेशेवर प्लेटफॉर्म पर कर्मचारियों की गुमनाम पोस्ट से शुरू हुई थीं।

इन पोस्ट में दावा किया गया था कि भारत में गूगल की क्लाउड टीमों से बड़ी संख्या में लोगों को हटाया जा रहा है। कंपनी ने इन दावों को गलत बताया है।

दूसरी ओर, गूगल की वेबसाइट पर भारत में इंजीनियरिंग, AI, क्लाउड ढांचे और बिक्री से जुड़े पदों के लिए भर्ती जारी है।

निवेश

भारत में कारोबार बढ़ाने के लिए निवेश जारी

भारत में गूगल के अलग-अलग कारोबार में 10,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी का क्लाउड कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है।

सितंबर 2026 की तिमाही में इसका राजस्व 30.7 अरब डॉलर और परिचालन मुनाफा 11.1 अरब डॉलर रहा। गूगल मुंबई और दिल्ली-NCR में क्लाउड केंद्र चला रहा है।

कंपनी विशाखापत्तनम में AI केंद्र बनाने के लिए 5 साल में 15 अरब डॉलर निवेश कर रही है। इस परियोजना पर अप्रैल, 2026 में काम शुरू हुआ था।

ADVERTISEMENT