Loading...
गूगल के कार्यकारी डोनाल्ड हैरिसन ने स्पेस-X के बोर्ड से दिया इस्तीफा, जानिए क्या रही वजह
डोनाल्ड हैरिसन ने स्पेस-X के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है

गूगल के कार्यकारी डोनाल्ड हैरिसन ने स्पेस-X के बोर्ड से दिया इस्तीफा, जानिए क्या रही वजह

Nov 07, 2026
11:20 am

क्या है खबर?

गूगल में एक दशक से अधिक समय से कार्यकारी अधिकारी के तौर काम कर रहे डोनाल्ड हैरिसन ने अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेस-X के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 4 नवंबर को कंपनी को अपने फैसले की सूचना दी और यह तुरंत प्रभावी हो गया। राकेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) निर्माता ने कहा कि हैरिसन का इस्तीफा देने का फैसला कंपनी के कामकाज, नीतियों या तौर-तरीकों से जुड़े किसी भी मतभेद के कारण नहीं था।

कारण 

इस कारण दिया इस्तीफा 

गूगल में लंबे समय से कार्यरत कार्यकारी हैरिसन फिलहाल 'ग्लोबल पार्टनरशिप्स एंड कॉर्पोरेट डेवलपमेंट' के अध्यक्ष हैं।

LSEG के डाटा के अनुसार, गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट, स्पेस-X में सबसे बड़ी संस्थागत हिस्सेदार है।

मस्क ने बताया कि हैरिसन ने इसलिए इस्तीफा दिया क्योंकि अल्फाबेट के साथ उनके हितों का टकराव बहुत अधिक हो रहा था।

एक्स पोस्ट में मस्क ने कहा, "डॉन एक बेहतरीन बोर्ड सदस्य रहे हैं। उनके योगदान की हम बहुत सराहना करते हैं।"

असर 

स्पेस-X में बढ़ी गूगल की हिस्सेदारी 

यह घोषणा स्पेस-X के अब तक के सबसे बड़े आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिए लिस्टेड होने के लगभग 5 महीने बाद आई है।

इस घाेषणा के बाद गूगल ने 6 नवंबर को बताया कि स्पेस-X में उसकी हिस्सेदारी थोड़ी बढ़ गई है, जो अब 55.12 करोड़ शेयर से बढ़कर लगभग 55.50 करोड़ हो गई है।

अल्फाबेट ने 2015 में मस्क की इस कंपनी में निवेश किया था, जब इसका मूल्यांकन लगभग 12 अरब डॉलर (करीब 1,100 अरब रुपये) थी।

ADVERTISEMENT