
गूगल क्लाउड के CEO हैं थॉमस कुरियन, सुंदर पिचई से भी अधिक है संपत्ति
क्या है खबर?
गूगल क्लाउड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) थॉमस कुरियन एक अमीर भारतीय प्रबंधक हैं।
उनका जन्म 1966 में केरल के पंपडी कस्बे में हुआ था।
स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के लिए अपने जुड़वां भाई के साथ IIT-मद्रास में दाखिला लिया, लेकिन कुछ समय बाद यहां दोनों ने पढ़ाई छोड़ दी।
इसके बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए ही दोनों भाई अमेरिका चले गए और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया।
करियर
थॉमस कुरियन इन कंपनियों में कर चुके हैं काम
इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और MBA की डिग्री हासिल की।
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मैकिंजी एंड कंपनी के साथ अपने करियर की शुरुआत की और 6 साल तक इसमें काम किया।
इसके बाद 1996 में वह ओरेकल में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 32 देशों में 35,000 कर्मचारियों का नेतृत्व किया।
ओरेकल से 2018 में नौकरी छोड़ने के बाद वह गूगल से जुड़ गए।
संपत्ति
सुंदर पिचई से अधिक है थॉमस की संपत्ति
गूगल में शामिल होने के बाद उन्होंने रणनीति बनाकर ग्राहक सेवा पर जोर दिया।
इसके लिए उस समय मौजूद गूगल क्लाउड की बिक्री टीम का उन्होंने वेतन भी बढ़ाया।
रिपोर्ट के अनुसार, थॉमस की अनुमानित संपत्ति 15,800 करोड़ रुपये है और वह फिलहाल दुनिया के दूसरे सबसे अमीर मैनेजर हैं।
वर्तमान में गूगल के CEO सुंदर पिचई की अनुमानित संपत्ति लगभग 10,810 करोड़ रुपये है, जो थॉमस की संपत्ति से काफी कम है।