गूगल ने की भारत में AI-रेडी डाटा सेंटर बनाने की योजना घोषित
गूगल क्लाउड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) थॉमस कुरियन नेने भारत में और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)-रेडी डाटा सेंटर बनाने के लिए एक बड़ी, कई सालों की योजना का ऐलान किया है।
यह कदम पिछले साल विशाखापट्टनम में 15 अरब डॉलर (करीब 1,400 अरब रुपये) की लागत से बनने वाले उसके विशाल सेंटर के बाद उठाया गया है।
इससे साफ पता चलता है कि गूगल भारत को कितना महत्व देता है क्योंकि एशिया में यह उसका सबसे बड़ा क्लाउड बाजार है।
बड़ी कंपनियां अपना रहीं जेमिनी एंटरप्राइज
HDFC बैंक, मणिपाल हॉस्पिटल्स और क्रेड जैसी बड़ी कंपनियां पहले से ही गूगल के जेमिनी एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रही हैं। वे इसका उपयोग धोखाधड़ी का पता लगाने और मरीजों के डाटा को संभालने जैसे कामों के लिए करती हैं।
अब छोटे व्यवसाय भी इसे अपनाने लगे हैं, जिससे भारत में क्लाउड तकनीक को अपनाने की रफ्तार और तेज हो रही है।
दुनियाभर में गूगल क्लाउड का सालाना राजस्व 46 अरब डॉलर (करीब 4,300 अरब रुपये) है और बाजार में उसकी करीब 14 फीसदी हिस्सेदारी है।
हालांकि, दूसरी कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म पर लाना गूगल के लिए अभी भी एक चुनौती बनी हुई है।