Loading...
शेयरचैट के बाद डंजो ने की अपने 3 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी
डंजो को 2022 में कथित तौर पर 464 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था

शेयरचैट के बाद डंजो ने की अपने 3 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी

Jan 17, 2023
11:23 am

क्या है खबर?

गूगल समर्थित डिलीवरी प्लेटफॉर्म डंजो ने अपने 3 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। कर्मचारियों की छंटनी करने का निर्णय कंपनी के खर्च में कटौती करने के लिए लिया है। छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों की संख्या का खुलासा नहीं हुआ है। बता दें, वित्तीय वर्ष 2022 में डंजो को कथित तौर पर 464 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी के CEO कबीर बिस्वास ने कहा, "कंपनी इस कठिन समय में कर्मचारियों को संभव सहयोग दे रही है।"

जानकारी

डंजों में रिलायंस रिटेल की भी है हिस्सेदारी

डिलीवरी प्लेटफार्म डंजों ने पिछले साल रिलायंस रिटेल के साथ डील करके करीब 16 अरब रुपए का निवेश जुटाया था।

वर्तमान में, रिलायंस रिटेल डंजों में लगभग 25.8 फीसदी की हिस्सेदार है।

वित्तीय वर्ष 2021 में डंजों को लगभग 229 करोड रुपए का घाटा हुआ था। वित्तीय वर्ष 2022 में यह घाटा और अधिक बढ़ने के कारण कंपनी आर्थिक दिक्कतों से जूझ रही है।

बता दें, डंजो के अलावा शेयरचैट ने अपने 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की है।

ADVERTISEMENT