Page Loader
गूगल ने की छंटनी की घोषणा, क्लाउड यूनिट के सैकड़ों कर्मचारियों की गई नौकरी 
गूगल ने फिर की कर्मचारियों की छंटनी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

गूगल ने की छंटनी की घोषणा, क्लाउड यूनिट के सैकड़ों कर्मचारियों की गई नौकरी 

Jun 04, 2024
02:46 pm

क्या है खबर?

टेक सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां इस साल भी अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रही हैं। गूगल ने भी एक बार फिर अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई है। अल्फाबेट के स्वामित्व वाली टेक कंपनी अपने 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है। CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, छंटनी की नई योजना के तहत कंपनी गूगल क्लाउड यूनिट से अपने 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है।

असर

इन पदों पर पड़ेगा छंटनी का असर 

रिपोर्ट से पता चलता है कि गूगल क्लाउड में हुई छंटनी का असर सेल्स, ऑपरेशन, इंजीनियरिंग और कई अन्य पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों पर पड़ेगा। गूगल की क्लाउड यूनिट में इन छंटनी ने कथित तौर पर उन कर्मचारियों को प्रभावित किया है, जिन्होंने हाल ही में अप्रैल के मध्य में आयोजित कंपनी के वार्षिक गूगल क्लाउड नेक्स्ट इवेंट में काम किया था। आज माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपने 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है।

छंटनी

इस साल इससे पहले भी कंपनी कर चुकी है छंटनी

इस साल की शुरुआत में गूगल ने अपने अलग-अलग विभागों से सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। मई में गूगल ने अपने कोर टीम से कम से कम 200 नौकरियों में कटौती की, जिसमें प्रमुख इंजीनियरिंग टीमें शामिल थीं। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुंदर पिचई ने भी कुछ महीने पहले संकेत दिया था कि इस साल भी गूगल कर्मचारियों की छुट्टी जारी रखेगी। पिछले साल कंपनी ने अपने 6 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।