रिलायंस को डिजिटल क्षेत्र में मजबूत बनाने में गूगल-मेटा बनीं सक्रिय भागीदार
बिज़नेस
गूगल और मेटा ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ अपनी साझेदारी को एक नए स्तर पर पहुंचाया है। पहले वे केवल जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेशक थे, अब वे भारत के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड सेक्टर में सक्रिय भागीदार बन गए हैं।
यह सब 2020 में एक बड़े फंडिंग राउंड के साथ शुरू हुआ था, जब जियो प्लेटफॉर्म्स ने 1.52 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे। अब यह एक बड़े टेक्नोलॉजी अलायंस में बदल गया है, जो पूरे देश में डिजिटल सेवाओं के विकास को नई दिशा दे सकता है।
साझेदारी में मेटा ला रही लामा मॉडल
इस साझेदारी में मेटा अपने लामा AI मॉडल लेकर आ रहा है, वहीं गूगल जामनगर में एक नया क्लाउड रीजन बना रहा है। यह केवल टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करने की बात नहीं है।
यह साझेदारी रिलायंस को टेलीकॉम सेक्टर से आगे ले जाकर डिजिटल और AI सेवाओं के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।