गोल्डमैन सैक्स ने कच्चा तेल 120 डॉलर तक पहुंचने की दी चेतावनी
गोल्डमैन सैक्स ने चेतावनी दी है कि अगर, मध्य पूर्व में खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हालात और खराब होते हैं तो कच्चे तेल की कीमतें 120 डॉलर (करीब 11,000 रुपये) प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं।
फिलहाल, ब्रेंट क्रूड करीब 97 डॉलर (करीब 9,200 रुपये) प्रति बैरल पर है, जो जुलाई के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है।
ईरान के टैंकरों पर हाल ही में हुए अमेरिकी हमलों और ईरान द्वारा शिपिंग मार्गों को सीमित करने की वजह से तेल की कीमतें बढ़ी हैं।
विशेषज्ञों की प्राकृतिक गैस पर ध्यान देने की सलाह
गोल्डमैन का मानना है कि अगर, शिपिंग मार्ग शांत हो जाते हैं तो तेल की कीमतें वापस 80 डॉलर (करीब 7,600 रुपये) प्रति बैरल तक गिर सकती हैं।
हालांकि, अभी दुनियाभर में ऊर्जा की कीमतें दबाव में हैं। इस साल आपूर्ति में बाधाओं के कारण डीजल की कीमतें दोगुनी से भी ज्यादा हो गई हैं।
गोल्डमैन सैक्स में तेल रिसर्च के प्रमुख डैन स्ट्रुवेन ने निवेशकों को सुझाव दिया है कि वे ऐसे मुश्किल समय में प्राकृतिक गैस और रिफाइंड तेल उत्पादों पर ज्यादा ध्यान दें।
उन्होंने यह भी बताया कि चीन भले ही कम आयात करके कच्चे तेल की कीमतों को स्थिर रखने में मदद कर सकता है, लेकिन प्राकृतिक गैस या डीजल के बाजारों के लिए वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाएगा।