AI डाटा सेंटर्स से अमेरिका में 30 फीसदी बढ़ी बिजली की मांग, गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट
गोल्डमैन सैक्स ने बताया है कि अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती लोकप्रियता के चलते डाटा सेंटरों की संख्या में भारी उछाल आया है। इस वजह से 2028 तक देश में बिजली की जरूरतें बहुत ज्यादा बढ़ने वाली हैं।
इस साल की शुरुआत से ही अमेरिका में डाटा सेंटर्स की बिजली उत्पादन क्षमता और उसकी मांग में करीब 30 फीसदी का इजाफा हो चुका है।
बैंक का अनुमान है कि 2028 तक 52 गीगावाट की अतिरिक्त डाटा सेंटर बिजली क्षमता और शुरू हो सकती है। इसका सीधा मतलब है कि देश में बिजली और प्राकृतिक गैस दोनों की खपत लगातार बढ़ती जाएगी।
बिजली बाजारों पर बढ़ रहा दबाव
ढेरों नए डाटा सेंटर्स के तेजी से खुलने के कारण बिजली बाजार पर दबाव बढ़ता जा रहा है, जिससे 2028 से 2030 के बीच गैस की कीमतों में बढ़ोतरी होने की आशंका है।
हालांकि, टेक्सास और जॉर्जिया जैसे राज्यों में डेमोक्रेट पार्टी की हालिया जीतों से डाटा सेंटर के विकास पर अब और कड़ी नजर रखी जा सकती है।
इसके बावजूद, गोल्डमैन सैक्स को उम्मीद है कि AI की वजह से मांग लगातार बढ़ती रहेगी और आगे भी इसमें बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।