क्यों गोल्डमैन सैक्स ने घटाया अमेरिका में मंदी का अनुमान?
गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, ईरान के साथ शांति समझौते के बाद अमेरिका में मंदी की आशंका कम हो गई है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रोकरेज फर्म ने ऊर्जा की कम कीमतों का हवाला देते हुए अगले 12 महीनों में अमेरिका में मंदी की संभावना को 25 से घटाकर 15 फीसदी कर दिया है।
यह नया अनुमान तो युद्ध से पहले लगाए गए उनके पूर्वानुमान से भी कम है और उनके दीर्घकालिक दृष्टिकोण से मेल खाता है।
सोने की कीमतों में गिरावट का अनुमान
गोल्डमैन सैक्स के मुख्य अर्थशास्त्री जान हात्जियस का अनुमान है कि 2026 की दूसरी छमाही में अमेरिकी सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि 2 फीसदी तक पहुंच जाएगी।
इसके पीछे मुख्य कारण सस्ती प्राकृतिक गैस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित गतिविधियां और कंपनियों का मजबूत खर्च बताया जा रहा है।
गैस की कीमतों में गिरावट की वजह से महंगाई भी कम होने की उम्मीद है। हालांकि, कोर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में थोड़ी बढ़त देखी जा सकती है।
इसके साथ ही, कंपनी ने सोने की कीमतों के अपने अनुमान को 500 डॉलर प्रति औंस (करीब 16,000 रुपये प्रति 10 ग्राम) घटा दिया है, लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि इस साल के आखिर में सोने की कीमतों में कुछ तेजी आ सकती है।