LOADING...
गोल्डमैन सैक्स ने GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया, जानिए क्या है वजह
गोल्डमैन सैक्स ने GDP वृद्धि दर अनुमान को बढ़ा दिया है

गोल्डमैन सैक्स ने GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया, जानिए क्या है वजह

Feb 10, 2026
06:10 pm

क्या है खबर?

वैश्विक निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा के बाद भारत की आर्थिक संभावनाओं को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है। उसने 2026 के लिए देश की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि का अनुमान 20 आधार अंक बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा फर्म का अनुमान है कि भारतीय आयात पर अमेरिका द्वारा लगाया गया प्रभावी शुल्क पहले के 34 फीसदी से लगभग 20 प्रतिशत अंक कम हो सकता है।

चालू खाता घाटा 

चालू खाता घाटे में की कटौती

गोल्डमैन सैक्स ने कहा, "अमेरिकी टैरिफ में कमी को देखते हुए हमने भारत की वास्तविक GDP वृद्धि के पूर्वानुमान को 20bp बढ़ाकर 6.9 फीसदी वार्षिक कर दिया है।" फर्म ने भारत के चालू खाता घाटे (CAD) के अनुमान को भी GDP के लगभग 0.25 से घटाकर 0.8 फीसदी कर दिया है। ब्याज दरों को लेकर फर्म ने अपना रुख बरकरार रखा है और उम्मीद है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 2026 में ब्याज दरों में 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखेगा।

भारतीय रुपये 

भारतीय रुपये पर दबाव हुआ कम 

ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि व्यापार समझौते से भारतीय रुपये पर दबाव कम हुआ है, जो पिछले सप्ताह उभरते बाजारों की मुद्राओं में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली मुद्रा थी। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के ढांचे की घोषणा के बाद केंद्रीय बैंक द्वारा शॉर्ट फॉरवर्ड बुक को धीरे-धीरे कम करने और विदेशी मुद्रा भंडार में और वृद्धि करने की संभावना के कारण फर्म को मौजूदा स्तरों से सीमित वृद्धि की उम्मीद है।

Advertisement