सरकारें और दिग्गज कंपनियां बढ़ा रहीं AI इंफ्रास्ट्रक्चर
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर में एक बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है और इस काम में सिर्फ बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां ही आगे नहीं हैं।
गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक, अब ज्यादा कंपनियां और यहां तक कि सरकारें भी इसमें शामिल हो रही हैं।
इसकी वजह कारोबार की बढ़ती मांग और नियोक्लाउड प्रोवाइडर्स से मिल रहा नया समर्थन है। इससे दुनियाभर में AI तकनीक को ज्यादा ताकतवर और सुलभ बनाने की गति तेज हो रही है।
AI में तेजी से हो रहा वैश्विक निवेश
नियोक्लाउड प्रोवाइडर्स ऐसे प्रोग्राम ला रहे हैं, जिनसे शक्तिशाली कंप्यूटिंग का उपयोग आसान हो सके, वहीं मेटा और ब्लैकरॉक का टेक्सास में एक बड़े डाटा सेंटर के लिए साझेदारी करना और शेरन AI का न्यूजीलैंड में अरबों डॉलर का निवेश, ये सभी दिखाता है कि इसका दायरा कितनी तेजी से बढ़ रहा है।
सऊदी अरब, क्रोएशिया और इंडोनेशिया जैसे देश भी अपने AI प्रोजेक्ट शुरू कर रहे हैं। स्टारबक्स जैसी जानी-मानी कंपनियां अपने इंवेट्री मैनेजमेंट के लिए AI टूल बना रही हैं, वहीं रिवोल्यूट धोखाधड़ी रोकने में AI का उपयोग कर रही है। ये सब अब रोजमर्रा के कारोबार का अहम हिस्सा बन गया है।