गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि 2027 तक दुनियाभर के शेयर बाजारों में शानदार वापसी देखने को मिल सकती है। इसमें निवेशकों को 24 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है।
जापान का TOPIX इंडेक्स इस दौड़ में सबसे आगे रहने की उम्मीद है। भले ही कंपनियों की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन महंगाई में कमी और कच्चे तेल की घटती कीमतें शेयरों को आकर्षक बनाए रखने में मदद करेंगी।
गोल्डमैन सैक्स सलाह देता है कि निवेशकों को ऐसी कंपनियों में बने रहना चाहिए, जिनकी कमाई लगातार स्थिर रहती है। इससे बाजार में आने वाले किसी भी उतार-चढ़ाव का सामना आसानी से किया जा सकेगा।
S&P 500 में 16 फीसदी रिटर्न मिलने का अनुमान
गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि S&P 500 में 16 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। इसके साथ ही उसने अमेरिकी टेक दिग्गजों, पावर कंपनियों और कोरियाई चिपमेकर्स को निवेश के लिए बेहतर विकल्प बताया है।
इसके अलावा, उन्हें यूटिलिटीज, टेलीकॉम और हेल्थकेयर जैसे सेक्टर भी पसंद हैं। ये ऐसे क्षेत्र हैं, जो बॉन्ड यील्ड कम होने पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
फर्म का यह भी मानना है कि 2027 में आर्थिक विकास की गति भले ही धीमी रहे, लेकिन अगर, निवेशक आज के बदलते बाजार में स्थिरता पर ध्यान दें तो भी समझदारी भरे कदम उठा सकते हैं।