भारत में 10 सोने के दाम 1.54 लाख रुपये तक गिरे, चांदी में भी नरमी
बुधवार (19 अगस्त) को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। सुबह करीब 9:35 बजे MCX सोना अक्टूबर वायदा 0.13 फीसदी गिरकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे, जबकि MCX चांदी सितंबर वायदा 1.21 फीसदी गिरकर 2.29 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर थे।
इसकी वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता बातचीत के रुकने के बीच अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की बढ़ती उम्मीदें थीं। हालांकि, डॉलर इंडेक्स में गिरावट ने सोने की कीमतों में और ज्यादा गिरावट को रोक दिया।
विशेषज्ञों ने सोना खरीदने की दिया सुझाव
क्रिस्टोफर वुड (जेफरीज) और जॉन पॉलसन जैसे जाने-माने विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में आई यह गिरावट धीरे-धीरे खरीदारी करने का बढ़िया मौका है।
पॉलसन बताते हैं कि केंद्रीय बैंक और आम निवेशक दोनों ही सोने में अपनी रुचि बनाए हुए हैं, खासकर ऐसे समय में जब लोगों का कागजी मुद्रा से विश्वास उठने लगता है। उनका मानना है कि सोना आने वाले समय में भी मजबूत बना रहेगा।