वैश्विक अनिश्चितता के बीच चांदी में एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त, सोने में मामूली उछाल
वैश्विक बाजार में बुधवार (23 सितंबर) को सोने की कीमतों में मामूली बदलाव आया और यह 0.10 प्रतिशत बढ़कर 4,380.90 डॉलर प्रति औंस (करीब 1.34 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम) पर पहुंच गई।
दूसरी तरफ, चांदी में अच्छी तेजी देखने को मिली और यह 1.25 प्रतिशत चढ़कर 67.360 डॉलर (करीब 2.27 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम) प्रति औंस पर पहुंच गई।
बाजार में इस हलचल की वजह अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत और ब्याज दरों को लेकर जारी चर्चा है। इसके साथ ही, कच्चे तेल की गिरती कीमतों से महंगाई की चिंताएं भी कुछ कम हुई हैं।
दिल्ली में सोना 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा
दिल्ली में 22 सितंबर को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। यह 1,500 रुपये घटकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की सख्त बयानबाजी रही।
दूसरी तरफ, चांदी 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बिना किसी बदलाव के स्थिर बनी रही। HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटीज विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक, कच्चे तेल की घटती कीमतों ने महंगाई की चिंताओं को कम कर बाजार को कुछ हद तक सहारा दिया है। हालांकि, निवेशक अभी भी फेड के अगले फैसलों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे अपने अगले कदम उठा सकें।