सोना खरीदना अब पहले से काफी किफायती हो गया है। अगस्त से अब तक सोने के दाम में लगभग 24 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
तब जहां 10 ग्राम सोना 1.75-1.80 लाख रुपये में मिलता था, वहीं अब यह 1.19-1.20 लाख रुपये में उपलब्ध है। जो लोग शादी की तैयारी कर रहे हैं या गहने खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
50 ग्राम पर होगी 3 लाख रुपये तक की बचत
सोने के दाम घटने से इस साल की शुरुआत के मुकाबले 50 ग्राम सोने की खरीद पर परिवार 3 लाख रुपये तक बचा सकते हैं।
इस अतिरिक्त बचत से आप या तो अपनी शादी का बजट कम कर सकते हैं या फिर ज्यादा गहने खरीद सकते हैं। हालांकि, खरीदारी से पहले मेकिंग चार्ज और टैक्स का ध्यान रखना न भूलें।