वैश्विक स्तर पर सोना 24 फीसदी लुढ़का, भारत में 20 फीसदी हुआ सस्ता
जनवरी से दुनियाभर में सोने के भाव में 24 फीसदी की गिरावट आई है, लेकिन भारत में यह कमी थोड़ी कम यानि केवल 20 फीसदी है।
इसकी 2 मुख्य वजह रही है। पहली भारत ने मई में सोने पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया था। दूसरा, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत भी घटी है।
इन्हीं कारणों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सस्ता होने के बावजूद भारतीय खरीदार इसका पूरा लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
आयात शुल्क ने भारतीय ग्राहकों को दिया सहारा
साल की शुरुआत में ही ट्रेडर्स ने आयात शुल्क बढ़ने की संभावना देखते हुए कीमतें बढ़ा दी थीं, जिससे स्थानीय बाजार में सोने के दाम ऊंचे बने रहे।
हालांकि, मई में शुल्क बढ़ने के बाद ट्रेडर्स ने छूट देना शुरू किया और मध्य अक्टूबर तक प्रीमियम काफी हद तक सामान्य हो गए थे।
अधिक आयात शुल्क, मुद्रा में बदलाव और ट्रेडर्स का प्रीमियम जैसे कारणों ने मिलकर भारतीय उपभोक्ताओं को वैश्विक मूल्य गिरावट के बड़े झटके से बचाया है।