सोना में 2008 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, 10 ग्राम की कीमत 1.42 लाख रुपये हुई
सोने की कीमतों में 2008 के बाद से अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। इस साल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10 ग्राम सोना अपनी ऊंची कीमत 1.92 लाख रुपये से गिरकर 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो लगभग 26 फीसदी की बड़ी गिरावट है।
इसकी मुख्य वजहें अमेरिका में बढ़ती ब्याज दरें और महंगाई की चिंता हैं। इन्हीं कारणों से सोना अब निवेशकों को उतना आकर्षक नहीं लग रहा। इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर का लगातार मजबूत होना भी सोने के दामों पर दबाव बना रहा है।
विशेषज्ञों ने ETF में निवेश करने की दी सलाह
हाजिर सोना में एक बार फिर 1 फीसदी की गिरावट देखी गई। इस तरह, पूरे जून महीने में सोना करीब 13 फीसदी सस्ता हो गया। ऑगमॉन्ट की शोध प्रमुख डॉ. रेशा चेनानी के मुताबिक, सोने का भविष्य अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की नीतियों पर निर्भर करेगा।
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अगर, आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो एक साथ खरीदारी करने के बजाय उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटना बेहतर होगा।
कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव से बचने के लिए ETFs या डिजिटल गोल्ड जैसे विकल्पों का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। आगे चलकर वैश्विक घटनाएं और महंगाई के रुझान ही सोने के दामों की दिशा तय करेंगे।