फेड के ब्याज दर में बढ़ोतरी के संकेत से लुढ़का सोना-चांदी
सोने के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा नहीं रहा। फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष केविन वाॅर्श ने इशारा दिया कि अगर, महंगाई कम नहीं हुई तो ब्याज दरें और बढ़ सकती हैं।
उनके इस बयान के बाद ट्रेडर्स सितंबर में ब्याज दर बढ़ने की बात करने लगे, जिससे सोना गिरकर 4,567.23 डॉलर प्रति औंस (करीब 1.4 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम) पर पहुंच गया। यह 20 अगस्त के बाद सबसे निचला स्तर है।
चांदी में 3.5 फीसदी की गिरावट
अमेरिकी गोल्ड वायदा भी फिसलकर 4,529.90 डॉलर प्रति औंस (करीब 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम) र आ गए। इससे सप्ताह की शुरुआत में जो बढ़त दर्ज हुई थी, वह खत्म हो गई, जब सोना 3 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा था।
डॉलर भी मजबूत हो गया, जिससे विदेशी खरीदारों के लिए सोना खरीदना महंगा हो गया। इस बीच, चांदी 3.5 फीसदी गिरी, लेकिन पैलेडियम 5.3 फीसदी ऊपर चला गया। अब सबकी निगाहें फेड के अगले कदम पर हैं। इस साल एक और ब्याज दर बढ़ोतरी की संभावना पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है।