सोना 3 महीने में 13 फीसदी टूटा, 2013 के बाद सबसे तेज गिरावट
बिज़नेस
पिछले 3 महीने में सोने की कीमतों में 13 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है, जो 2013 के बाद से सबसे तेज है। हालांकि, यह सुनने में भले ही खराब लगे, लेकिन जानकारों का मानना है कि निवेश के लिए सोने का महत्व अभी भी बना हुआ है।
हाल में आई गिरावट के बावजूद सोना जोखिमों को कम करने और महंगाई या करेंसी के उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए अब भी अहम माना जाता है।
वित्तीय सलाहकार ने दी यह सलाह
बाजार के उतार-चढ़ाव के बावजूद सोना कई निवेशकों के लिए खासकर अनिश्चित समय में पहली पसंद बना हुआ है।
वित्तीय सलाहकार की सलाह है कि जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, बल्कि उन्हें अपने निवेशों को अपने लंबे समय के लक्ष्यों के हिसाब से परखना चाहिए।
उनका कहना है कि पोर्टफोलियो में विविधता लाना जरूरी है, यानि अलग-अलग जगह निवेश करना चाहिए, जिसमें थोड़ा सोना भी शामिल हो, स्थिर रिटर्न पाने के लिए बेहद अहम है।