पश्चिमी एशिया में तनाव होने का सोना-चांदी की कीमतों पर क्या पड़ा असर?
सोमवार (3 अगस्त) को सोने की कीमतों में मामूली हलचल रही। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर अगले कदम को लेकर चल रही अटकलों के बीच सोने का भाव केवल 0.07 फीसदी बढ़कर 4,109.90 डाॅलर प्रति औंस (करीब 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम) पर पहुंच गया। दूसरी तरफ, चांदी एक फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 58.415 डॉलर प्रति औंस (करीब 1.96 लाख रुपये प्रति किलोग्राम) पर कारोबार करती हुई नजर आई।
इस कारण गिरे कच्चे तेल के दाम
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई न करने के फैसले से सोने को मजबूती मिली है। इस खबर से कच्चे तेल की आपूर्ति रुकने की चिंताएं कम हुईं, जिसके बाद कीमतें भी गिर गईं।
तेल के दामों में आई इस कमी ने महंगाई की आशंकाओं को कम किया और सोने को निवेशकों के लिए और भी आकर्षक बना दिया।
हालांकि, फेडरल रिजर्व में ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर चल रही लगातार चर्चाओं ने सोने की चमक को बढ़ने से रोके रखा।
निवेशक अब अमेरिका से आने वाले अहम आर्थिक आंकड़ों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि आगे की दिशा तय हो सके।