LOADING...
सोना-चांदी की कीमतों में आई 6 फीसदी तक की गिरावट, जानिए कितना हुआ भाव
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है

सोना-चांदी की कीमतों में आई 6 फीसदी तक की गिरावट, जानिए कितना हुआ भाव

Mar 23, 2026
11:24 am

क्या है खबर?

भारत में सोमवार (23 मार्च) को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है। इसकी वजह अमेरिका-ईरान युद्ध के बढ़ने से मुद्रास्फीति का डर और वैश्विक ब्याज दरों में वृद्धि की आशंकाएं बढ़ना है। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत 3 फीसदी गिरकर 1.4 लाख रुपये/10 ग्राम पर खुली, जबकि पिछले दिन यह 1.44 लाख रुपये पर बंद हुई थी। इसके बाद कीमत गिरकर 1.36 लाख रुपये तक पहुंच गई, जो 8,089 रुपये या 5.59 फीसदी की गिरावट थी।

चांदी 

चांदी के भाव में कितनी आई गिरावट?

सोना ही नहीं चांदी के दामे भी गिरे हैं। मई वायदा अनुबंध के लिए MCX चांदी की कीमत पिछले बंद भाव 2.26 लाख रुपये की तुलना में 4 फीसदी गिरकर 2.17 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। चांदी की कीमतों में बिकवाली तेज हो गई और MCX चांदी का भाव 6 फीसदी गिरकर 2.13 लाख रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया, जो कि 13,606 रुपये तक की गिरावट थी।

अंतरराष्ट्रीय भाव 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या पड़ा असर?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट आई, जिससे इनकी कीमत लगभग 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई। हाजिर सोने की कीमत में 2.5 फीसदी की गिरावट आई और यह 4,372.86 डॉलर/औंस (करीब 1.32 लाख रुपये/10 ग्राम) पर पहुंच गई, लगातार 9वें सत्र में गिरावट जारी रही। हाजिर चांदी की कीमत में 3.2 फीसदी की गिरावट आई और यह 65.61 डॉलर/औंस (करीब 2.17 लाख रुपये/किग्रा) पर पहुंच गई।

Advertisement