LOADING...
ईरान की ट्रंप को चेतावनी, ऊर्जा संयंत्रों पर हमला हुआ तो होर्मुज पूरी तरह बंद होगा

ईरान की ट्रंप को चेतावनी, ऊर्जा संयंत्रों पर हमला हुआ तो होर्मुज पूरी तरह बंद होगा

लेखन गजेंद्र
Mar 23, 2026
09:36 am

क्या है खबर?

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड् कोर (IRGC) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। सशस्त्र सेना ने एक बयान जारी कर कहा कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप ईरान की ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाने की धमकी पर अमल करेंगे तो होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। IRGC ने अमेरिकी हमलों के जवाब में उनके शेयर वाली कंपनियों और खाड़ी देशों में अन्य ऊर्जा सुविधाओं पर भारी हमले की बात कही है।

धमकी

ईरानी संसद के अध्यक्ष ने भी धमकी दी

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़ेर कलीबाफ़ ने भी ट्रंप की धमकी के बाद चेतावनी दी कि अरतेहरान के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, तो पूरे क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुविधाएं अपरिवर्तनीय रूप से नष्ट हो सकती हैं। ईरानी सैन्य अधिकारियों ने यह भी कहा कि वे खाड़ी में अमेरिका से जुड़े ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और जल बुनियादी ढांचे को निशाना बना सकते हैं। IRGC ने खाड़ी देशों पर अमेरिकी ठिकानों पर हमलों को अपने लिए वैध लक्ष्य बताया है।

धमकी

ट्रंप ने क्या कहा है?

राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार को ईरान के बिजली संयंत्रों को "नष्ट" करने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर तेहरान ने इस समय से ठीक 48 घंटों के भीतर बिना किसी धमकी के होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो अमेरिका उनके विभिन्न ऊर्जा संयंत्रों पर हमला करके उन्हें नष्ट कर देगा, जिसकी शुरुआत सबसे बड़े संयंत्र से होगी! इस धमकी से युद्ध के बड़े मोड़ पर पहुंचने की आशंका बढ़ गई है।

Advertisement

चेतावनी

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा- अभी बंद नहीं है होर्मुज

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार रात को एक्स पर लिखा, 'होर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद नहीं है। जहाज़ इसलिए हिचकिचाते हैं क्योंकि बीमाकर्ताओं को उस 'चुनी हुई जंग' का डर है जिसे आपने शुरू किया है, ईरान ने नहीं। कोई भी बीमाकर्ता और न ही कोई ईरानी और ज़्यादा धमकियों से प्रभावित होगा। सम्मान का रास्ता अपनाकर देखें। व्यापार की आज़ादी के बिना नौवहन की आज़ादी मुमकिन नहीं है। दोनों का सम्मान करें, वरना किसी की भी उम्मीद न करें।'

Advertisement

शुल्क

ईरान ले रहा होर्मुज से जहाज पार कराने का शुल्क

युद्ध के बीच लंदन में स्थित ईरान इंटरनेशनल ने एक ईरानी संसद के हवाले से दावा किया कि ईरान, संघर्षग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति देने के लिए कुछ व्यापारिक जहाजों से 20 लाख अमेरिकी डॉलर ( करीब 18.80 करोड़ रुपये) वसूल रहा है। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य अलाएद्दीन बोरौजेर्दी ने यह दावा करते हुए इस कदम को ईरान द्वारा रणनीतिक जलमार्ग पर "अधिकार" जताने के तरीके के रूप में पेश किया।

संदेश

होर्मुज चेतावनी के 48 घंटे को लेकर ट्रंप का संदेश

होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को लेकर ट्रंप की ओऱ से दी गई 48 घंटे की समयसीमा नजदीक आने पर राष्ट्रपति ने एक संदेश सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने ट्रुथ पर लिखा, 'शक्ति के माध्यम से शांति, सीधे शब्दों में कहें तो!!!' यह मुहावरा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के शीत युद्ध के दौरान निवारण सिद्धांत से आया है, जो संघर्ष को रोकने के लिए अद्वितीय सैन्य और आर्थिक शक्ति पर आधारित था।

Advertisement