जापान कंपनियां साइबर अटैक से हुए नुकसान के बदले ग्राहकों को दे रहीं मुआवजा
हाल ही के साइबर हमलों के बाद कई जापानी कंपनियां अपने ग्राहकों के डाटा लीक होने से हुए नुकसान की भरपाई कर रही हैं।
GMO इंटरनेट ग्रुप ने अपनी विदेशी मुद्रा ट्रेडिंग सेवा पर हुए साइबर हमले के बाद सभी ग्राहकों को लगभग 32 डॉलर (करीब 3,000 रुपये) और 6 महीने की मुफ्त सेवा देने का ऐलान किया है।
टाइम्स कार-शेयरिंग चलाने वाली पार्क24 भी व्यक्तिगत डाटा लीक होने के बाद ग्राहकों को मुआवजा दे रही है। कंपनी का कहना है कि इस घटना से उसकी वित्तीय स्थिति पर गंभीर असर पड़ेगा।
AI साइबर सुरक्षा टीम बनाई
जापान साइबर सुरक्षा को अब गंभीरता से ले रहा है। इसी कड़ी में उसने एक नई टीम शुरू की है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके सिस्टम में मौजूद कमजोरियों को पहचानेगी।
इस साल देश में अब तक 723 साइबर हमले दर्ज किए जा चुके हैं, जो पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं।
साइबर खतरों के लगातार बढ़ने के कारण अब सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों पर मिलकर काम करने और यूजर डाटा को और बेहतर तरीके से सुरक्षित रखने का दबाव बढ़ गया है।