कृषणकुमार ने दी AI से बैंकिंग फैसलों की लगाम इंसानों के हाथ में रखने की सलाह
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में ओलिविया ग्रामीण क्रेडिट्स के प्रबंध निदेशक कृषणकुमार केटी ने इस बात पर जोर दिया कि भले ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से फैसले तेजी से हो पाएं, लेकिन इसकी असली लगाम हमेशा इंसानों के हाथ में ही रहनी चाहिए।
उन्होंने साफ किया कि टेक्नोलॉजी कितनी भी तरक्की कर ले, बड़े और महत्वपूर्ण फैसलों की जिम्मेदारी अंत में इंसानों की ही होती है।
मानव केंद्रित बैंकिंग पर दिया जोर
कृषणकुमार ने बैंकों से अपील की कि वे AI का इस्तेमाल बेहद साफ और पारदर्शी तरीके से करें। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के हितों को हमेशा सबसे ऊपर रखा जाना चाहिए और उन्हें किसी सिस्टम में केवल एक नंबर नहीं समझना चाहिए।
उनके अनुसार, बैंकिंग असल में एक सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसका मकसद जरूरतमंदों को आर्थिक मदद देने वालों से जोड़ना है।
उनके हिसाब से सही मायने में वित्तीय समावेशन तभी होगा, जब स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ-साथ सच्ची मानवीय संवेदना भी जुड़ी हो।