Page Loader
गौतम अडाणी शीर्ष 20 अमीरों की सूची में दोबारा शामिल, इतनी है संपत्ति
दुनिया के सबसे अमीर 20 लोगों की सूची में शामिल हुए गौतम अडाणी

गौतम अडाणी शीर्ष 20 अमीरों की सूची में दोबारा शामिल, इतनी है संपत्ति

Nov 29, 2023
02:14 pm

क्या है खबर?

भारतीय कारोबारी गौतम अडाणी एक बार फिर से दुनिया के 20 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार, अडाणी 5.5 लाख करोड़ रुपये के साथ शीर्ष 20 अमीरों की सूची में 19वें नंबर पर हैं। गौरतलब है कि अडाणी एक समय दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे, लेकिन पिछले साल आई हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद उनकी कंपनियों के शेयर डूब गए, जिसका सीधा असर उनकी संपत्ति पर पड़ा था।

विवाद

हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के कारण डूबे कंपनियों के शेयर

अडाणी समूह का कारोबार पोर्ट से लेकर ग्रीन एनर्जी तक कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। पिछले साल हिंडनबर्ग रिसर्च ने गौतम अडाणी पर 'कार्पोरेट जगत की सबसे बड़ी धोखाधड़ी' का आरोप लगाया था। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडाणी समूह की कंपनियों पर इतना कर्ज है, जो पूरे समूह को वित्तीय तौर पर अधिक जोखिम वाली स्थिति में खड़ा कर देता है। हालांकि, अडाणी समूह ने इस रिपोर्ट का खंडन किया था।

अमीर

इस वक्त कौन है सबसे अमीर इंसान? 

ब्लूमबर्ग के अनुसार, अमेरिकी अरबपति एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने हुए हैं। जेफ बेजोस और बर्नर्ड अर्नोल्ट क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है। अडाणी के अलावा एक और भारतीय अरबपति 20 अमीरों की सूची में शामिल हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी इस वक्त दुनिया के 13वें सबसे अमीर इंसान हैं। उनकी कुल संपत्ति 7.5 लाख करोड़ रुपये है।