NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / गौतम अडाणी पर धोखाधड़ी के आरोप के बाद समूह के इन शेयरों में आई गिरावट
    अगली खबर
    गौतम अडाणी पर धोखाधड़ी के आरोप के बाद समूह के इन शेयरों में आई गिरावट
    अडाणी समूह के कई शेयरों में दर्ज हुई गिरावट

    गौतम अडाणी पर धोखाधड़ी के आरोप के बाद समूह के इन शेयरों में आई गिरावट

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Nov 21, 2024
    11:32 am

    क्या है खबर?

    भारतीय अरबपति और अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी पर बीते दिन (20 नवंबर) अमेरिका में रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का बड़ा आरोप लगाया गया है।

    इन आरोपों के सामने आने के बाद भारतीय शेयर बाजार में अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में आज (21 नवंबर) बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

    अडाणी कंपनियों के शेयरों के साथ-साथ समूह के अन्य शेयर होल्डर के शेयरों में भी गिरावट दर्ज हुई है।

    शेयर

    समूह के इन शेयरों में दर्ज हुई गिरावट

    अडाणी पर लगे रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का आरोप सार्वजनिक होने के बाद आज अडाणी एंटरप्राइजेज और अडाणी पोर्ट्स के शेयर क्रमशः 2,538.20 रुपये और 1,160.15 रुपये तक गिरकर 10 प्रतिशत निचले सर्किट पर पहुंचे।

    अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर 697.70 रुपये पर 20 प्रतिशत गिरे, जबकि अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर 19 प्रतिशत और अडाणी पावर तथा अडाणी टोटल गैस के शेयर 18 प्रतिशत नीचे आए। अडाणी विल्मर के शेयर भी आज 10 प्रतिशत तक गिर गए।

    शेयर

    अन्य शेयरों में गिरावट

    अडाणी के खिलाफ आरोपों के बाद ACC और NDTV के शेयर क्रमशः 15 प्रतिशत और 14 प्रतिशत गिरे, जबकि अंबुजा सीमेंट्स के शेयर भी 10 प्रतिशत नीचे आए।

    इसी बीच, ऑस्ट्रेलियाई फंड मैनेजर GQG पार्टनर्स के शेयरों में 20 प्रतिशत की गिरावट आई। GQG ने कहा कि वह अडाणी समूह में अपने निवेश की समीक्षा कर रहा है और निर्णय ले रहा है कि क्या कोई कार्रवाई करनी चाहिए।

    GQG के पास अडाणी कंपनियों में 19.37 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

    मामला

    क्या है मामला?

    अडाणी पर आरोप है कि उन्होंने और उनके भतीजे सागर ने भारतीय सरकारी अधिकारियों को सौर ऊर्जा अनुबंध के लिए 26.5 करोड़ डॉलर (लगभग 2,161 करोड़ रुपये) की रिश्वत दी।

    इसके अलावा, अडाणी और विनीत जैन पर 3 अरब डॉलर (लगभग 253 अरब रुपये) से अधिक के ऋण और बांड जुटाते समय भ्रष्टाचार छिपाने का आरोप है।

    अब दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है और अडाणी समूह ने 60 करोड़ डॉलर के 'ग्रीन' बांड रद्द कर दिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गौतम अडाणी
    अडाणी समूह
    शेयर बाजार समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    गौतम अडाणी

    अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति गठित की, 2 महीने में मांगी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट
    अडाणी समूह ने गुजरात के मुंद्रा में 34,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का काम रोका गुजरात
    लोकसभा और राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित, लोकसभा स्पीकर ने पार्टी नेताओं को कक्ष में बुलाया लोकसभा
    अडाणी समूह भारत में और अधिक हवाई अड्डों के संचालन के लिए लगाएगा बोली अडाणी समूह

    अडाणी समूह

    राहुल गांधी ने अडाणी मामले पर फिर पूछे प्रधानमंत्री मोदी से सवाल, कहा- इतना डर क्यों राहुल गांधी
    अडाणी समूह में 20,000 करोड़ रुपये के निवेश का मामला क्या है, जिस पर उठे सवाल? राहुल गांधी
    अडाणी-हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए SEBI ने और वक्त मांगा, जानें कहां पहुंची जांच गौतम अडाणी
    अडाणी पोर्ट्स के CEO करण अडाणी ने कंपनी को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया, जानिए उनकी संपत्ति गौतम अडाणी

    शेयर बाजार समाचार

    शेयर बाजार में आज भी गिरावट, सेंसेक्स 808 अंक टूटकर हुआ बंद  सेंसेक्स
    शेयर बाजार में आज दर्ज हुई बढ़त, सेंसेक्स 81,634 अंकों पर हुआ बंद सेंसेक्स
    शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 81,467 अंकों पर हुआ बंद सेंसेक्स
    शेयर बाजार: सेंसेक्स में दर्ज हुई 144 अंक की बढ़त, निफ्टी 24,998 पर बंद सेंसेक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025