कंपनियां अब अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) निवेश पर अच्छा रिटर्न पाने के लिए 2 साल पहले के मुकाबले 18 गुना ज्यादा पैसा लगा रही हैं। यह जानकारी गैर्टनर के विश्लेषकों ने कोच्ची में अपने IT सिम्पोजियम में दी।
AI तकनीक लगातार लोकप्रिय और महंगी होती जा रही है, ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि प्रोजेक्ट चुनते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अब कुछ लीडर्स को आखिरकार अपने AI प्रयासों से अच्छे नतीजे मिलने लगे हैं।
फायदों के बावजूद एजेंटिक AI गवर्नेंस कमजोर
जहां एक ओर 52 फीसदी से ज्यादा बिजनेस लीडर्स अपने AI प्रयासों से पहले ही सकारात्मक नतीजे देख रहे हैं, वहीं भारत और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में केवल 14 फीसदी कंपनियाें के पास ही फिलहाल एजेंटिक AI गवर्नेंस की क्षमताएं उपलब्ध हैं।
उचित निगरानी के बिना इस सारे निवेश का फायदा तकनीकी विक्रेताओं या ग्राहकों को कंपनी के मुकाबले ज्यादा मिल सकता है। गैर्टनर ने सलाह दी है कि आपकी AI रणनीति असल में आपके बिजनेस लक्ष्यों से मेल खानी चाहिए।