गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट के शेयरों पर मिल सकता है 12 फीसदी मुनाफा
गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) का आवंटन सोमवार (24 अगस्त) को फाइनल होने की उम्मीद है।
IPO में लोगों ने बहुत दिलचस्पी दिखाई और केवल 3 दिनों में यह 30 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया। अगर, आपको शेयर मिले हैं तो ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से शेयर लिस्टिंग पर 12 फीसदी तक का मुनाफा हो सकता है। अभी शेयर 160 रुपये के ऊपरी बैंड से 19 रुपये ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।
ऐसे देख सकते हैं शेयरों का आवंटन
यह जानने के लिए कि आपको शेयर आवंटित हुए हैं या नहीं, आप बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की वेबसाइट या MUFG इंटाइम इंडिया के पोर्टल पर जा सकते हैं।
वहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर या पैन नंबर डालना होगा। कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप आसानी से अपना आवंटन स्टेटस देख सकते हैं।
इस दिन लिस्ट होगी कंपनी
शेयरों की लिस्टिंग 26 अगस्त तक हो सकती है। T+3 के नियम के हिसाब से IPO बंद होने के 3 दिन बाद शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होते हैं।