फ्रेशवर्क्स की आय 16 फीसदी बढ़कर करीब 2,300 करोड़ रुपये के पार
फ्रेशवर्क्स इस साल की दूसरी तिमाही (Q2) ने अपनी कमाई के आंकड़ों का खुलासा किया है। कंपनी ने इस तिमाही में मुनाफा कमाया, जबकि उसकी आय 16 फीसदी बढ़कर 23.74 करोड़ डॉलर (करीब 2,300 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है।
पिछले साल हुए नुकसान के बाद इस तिमाही में कंपनी को 61 करोड़ डॉलर (करीब 5,800 करोड़ रुपये) की परिचालन आय मिली है, जो इसकी शानदार वापसी को दर्शाता है।
पूरे साल के लिए आय का अनुमान बढ़ाया
ज्यादातर कंपनियां फ्रेशवर्क्स के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स का इस्तेमाल कर रही हैं, खासकर फ्रेडी AI कोपायलट का, जो 71 फीसदी से भी ज्यादा नए एंटरप्राइज डील्स का हिस्सा रहा।
इसी वजह से फ्रेशवर्क्स ने पूरे साल के लिए अपनी आय का अनुमान बढ़ा दिया है। कंपनी के EX प्रोडक्ट को भी अच्छी गति मिली है।
इसके साथ ही, बड़े ग्राहकों की संख्या में 25 फीसदी की वृद्धि देखी गई है, जो उत्तरी अमेरिका और यूरोप में कंपनी के प्रोडक्ट्स की मजबूत मांग को दिखाता है।