Page Loader
फ्रेशवर्क्स ने वैश्विक स्तर पर की कर्मचारियों की छंटनी, जानिए कितनों की जाएगी नौकरी 
फ्रेशवर्क्स ने वैश्विक स्तर 13 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करेगी

फ्रेशवर्क्स ने वैश्विक स्तर पर की कर्मचारियों की छंटनी, जानिए कितनों की जाएगी नौकरी 

Nov 07, 2024
01:02 pm

क्या है खबर?

सॉफ्टवेयर कंपनी फ्रेशवर्क्स ने वैश्विक स्तर पर 13 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है। यह छंटनी 660 कर्मचारियों के बराबर है। उसने इस योजना का खुलासा तीसरी तिमाही के राजस्व आंकड़े जारी करने के दौरान किया है। फ्रेशवर्क्स ने कहा कि संचालन को सुव्यवस्थित करने और दक्षता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाना आवश्यक है। बता दें, कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उत्पादों की मांग बढ़ने के कारण तिमाही में आय में बढ़त दर्ज की है।

कारण 

इस कारण की जा रही है छंटनी 

फ्रेशवर्क्स को उम्मीद है कि चौथी तिमाही के दौरान पुनर्गठन शुल्क में 1.1-1.3 करोड़ डॉलर (करीब 93-109 करोड़ रुपये) खर्च होंगे। यह पुनर्गठन योजना 31 दिसंबर तक पूरी होगी। इसी के लिए कंपनी दुनियाभर में कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है। तीसरी तिमाही में फ्रेशवर्क्स ने राजस्व में 22 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है और इसी को देखते हुए कंपनी ने अपने वार्षिक राजस्व और लाभ की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

मुनाफा 

तीसरी तिमाही में हुआ इतना फायदा 

कैलिफोर्निया की कंपनी काे मुनाफे में फायदा व्यापक डिजिटल परिवर्तन से हुआ है क्योंकि, कई उद्योग अपने संचालन को बढ़ाने के लिए AI टूल को तेजी से अपना रहे हैं। फ्रेशसर्विस IT सर्विस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर जैसे उपकरण बेचती है, जो व्यवसायों को कर्मचारी ऑनबोर्डिंग और प्रबंधन में मदद करता है। इसके अलावा ग्राहकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए एक कस्टमर सर्विस टूल फ्रेशडेस्क भी प्रदान करती है। यह डेटाब्रिक्स, अमेरिकन एक्सप्रेस, सोनी जैसी कंपनियों काे सर्विस देती है।