AI के इस्तेमाल से इटली के बड़े बैंक में 9.5 करोड़ यूरो की ठगी
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से हुए एक बड़े घोटाले ने इटली के सबसे बड़े बैंक इंटेसा सैनपोलो को हिलाकर रख दिया है। धोखेबाजों ने AI का इस्तेमाल करके बैंक के बड़े अधिकारियों का रूप धारण किया। उन्होंने उस समय के फीडूरम के चेयरमैन पाओलो मोलेसिनी को एक नकली व्हाट्सऐप मैसेज और AI से बनाई गई एक भरोसेमंद फोन कॉल से धोखा दिया कि उन्हें असली का फर्क पता ही नहीं चला।
नतीजा यह हुआ कि पलक झपकते ही बैंक से करीब 9.5 करोड़ यूरो (लगभग 1,030 करोड़ रुपये) ट्रांसफर कर दिए गए।
क्रिप्टोकरेंसी में बदलने 3.6 करोड़ यूरो
चोरी हुए ज्यादातर पैसे चीन और हांगकांग के अलग-अलग खातों में पहुंचे। इनमें से करीब 3.6 करोड़ यूरो (करीब 390 करोड़ रुपये) को क्रिप्टोकरेंसी में बदल दिया गया और वे अब तक लापता हैं। फीडूरम ने अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया और कुछ पैसों को वापस पाने में कामयाबी हासिल की, लेकिन बाकी की तलाश अभी भी जारी है।
फिलहाल किसी भी बड़े अधिकारी पर कोई जांच नहीं चल रही है। हालांकि, इटली के अभियोजक विदेशों में इस मामले से जुड़े सुराग तलाश रहे हैं।