बैंकों ने सरकारी खजाने में जमा किया 9,439 करोड़ रुपये का लाभांश
बिज़नेस
देश के 4 बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB), केनरा बैंक, बैंक ऑफ बडोदा (BOB) और इंडियन बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार को कुल 9,439 करोड़ रुपये का लाभांश दिया है।
इन बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ये चेक सौंपे। इस मौके पर इन बैंकों के अच्छे वित्तीय प्रदर्शन पर भी जोर दिया गया।
किस बैंक ने कितना दिया लाभांश?
इस लाभांश में PNB ने 2,416 करोड़ रुपये, केनरा बैंक ने 2,397 करोड़ रुपये, BOB ने 2,811 करोड़ रुपये और इंडियन बैंक ने 1,815.05 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।
यह भुगतान वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान इन बैंकों के मजबूत मुनाफे को दिखाता है। BOB का 8.5 रुपये प्रति शेयर का लाभांश काफी प्रभावशाली रहा है, वहीं इंडियन बैंक का यह लाभांश 'विकसित भारत' के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।