फॉरवर्ड डिप्लॉयड इंजीनियरिंग पा रहे एक करोड़ रुपये तक का भारी वेतन
फॉरवर्ड डिप्लॉयड इंजीनियरिंग (FDE) के पद भारत में सबसे ज्यादा वेतन वाले इंजीनियरिंग जॉब्स बनने वाले हैं। जो इंजीनियर खास तौर पर FDE पदों पर काम कर रहे हैं, उनमें से 80 फीसदी ने बताया है कि उनकी सालाना आय 40 लाख से एक करोड़ रुपये के बीच है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते चलन की वजह से 88 फीसदी कंपनियों को उम्मीद है कि 2030 तक FDE क्षमताओं की मांग काफी बढ़ेगी।
केवल एक फीसदी इंजीनियर ही FDE
FDEs, AI और असल दुनिया की व्यावसायिक जरूरतों के बीच एक कड़ी का काम करते हैं। वे ग्राहकों के साथ सीधे मिलकर काम करते हैं, ताकि AI के आइडियाज को व्यावहारिक समाधानों में बदल सकें, लेकिन इसमें एक दिक्कत है। अभी केवल एक फीसदी इंजीनियर ही इन पदों पर हैं और ज्यादातर को पता नहीं है कि इन तक कैसे पहुंचा जाए, जबकि आधे से ज्यादा इंजीनियर कहते हैं कि वे इसमें रुचि रखते हैं।
कंपनियां ऐसे AI टैलेंट की तलाश में हैं, जो इस तकनीक को लागू कर सके। ऐसे में इन कौशल को सीखना शानदार करियर के रास्ते खोल सकता है।