OpenAI के पूर्व कर्मचारी अपने AI स्टार्टअप के लिए जुटा रहे 1.5 करोड़ डॉलर
बिज़नेस
OpenAI में काम कर चुके श्यामल हितेश अनादकट अब अपने नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप एंपिरिकल मशींस के लिए 1.5 करोड़ डॉलर (करीब 140 करोड़ रुपये) जुटाने की कोशिश में हैं।
अगर, पीक XV पार्टनर्स और बेसेमर वेंचर पार्टनर्स जैसे निवेशक इस सौदे में शामिल होते हैं तो कंपनी का मूल्यांकन लगभग 8 करोड़ डॉलर (करीब 750 करोड़ रुपये) तक पहुंच सकती है। हालांकि, अभी इस पर अंतिम फैसला होना बाकी है।
भारत में पहला AI केमिस्ट्री वेंचर
भारत लौटने के बाद से यह अनदकट का पहला बड़ा प्रोजेक्ट है। एंपिरिकल मशींस AI का इस्तेमाल कर नए रासायनिक यौगिक (केमिकल कंपाउंड्स) की खोज में लगी है।
यहां विज्ञान और स्मार्ट टेक्नोलॉजी यानि AI का बेहतरीन संगम देखने को मिल रहा है। अनादकट ऐसे समय में फंड जुटा रहे हैं, जब भारतीय AI स्टार्टअप्स को निवेशकों से एक बार फिर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।