विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से सितंबर में अब तक निकाले करीब 21,000 करोड़ रुपये
विदेशी निवेशकों ने सितंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार से 20,974 करोड़ रुपये निकाल लिए हें। इसके साथ ही, इस साल में अब तक उनकी कुल निकासी 2.45 लाख करोड़ रुपये हो गई है।
यह पिछले साल के मुकाबले बहुत ज्यादा है। कुछ महीनों पहले तक ये विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में पैसा लगा रहे थे, लेकिन अब वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण उनका रुख बदल गया है।
बिकवाली के पीछे ये हैं वजह
अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने से वहां निवेश करना फिलहाल ज्यादा फायदेमंद लग रहा है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भी वैश्विक हालात को और मुश्किल बना रही हें।
इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का कमजोर होना भी विदेशी निवेशकों को भारत में कम दिलचस्पी लेने पर मजबूर कर रहा है।
ईरान-अमेरिका संघर्ष जैसे भू-राजनीतिक तनाव भी लगातार बने हुए हें। इन सब वजहों से भारतीय बाजारों के लिए माहौल काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। फिर भी देश की मजबूत आर्थिक वृद्धि और भविष्य में अच्छी कमाई की संभावनाओं को देखते हुए अभी भी उम्मीद बनी हुई है।