नवंबर में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ 1.54 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह 2020 के पिछले रिकॉर्ड से दोगुने से भी ज्यादा है।
निवेशकों का यह रुझान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े शेयरों से हटकर भारतीय कंपनियों की अच्छी कमाई की तरफ बढ़ा है।
मुहर्रत ट्रेडिंग के दौरान थोड़ी देर के लिए रुकने के अलावा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) पूरे महीने लगातार खरीदारी करते रहे।
इन क्षेत्रों में आया सबसे ज्यादा पैसा
फाइनेंस, टेलीकॉम और FMCG कंपनियों में सबसे ज्यादा पैसा आया। इस बड़े निवेश से इस साल हुई कुल निकासी घटकर 1.41 लाख करोड़ रुपये रह गई है।
कुछ सप्ताह पहले यह आंकड़ा लगभग 3 लाख करोड़ रुपये था। इस वजह से नवंबर में रुपया एशिया की सबसे अच्छी प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गया
FPI की इस दमदार वापसी ने भारतीय बाजार को इस समय काफी आकर्षक बना दिया है।