LOADING...
विदेशी निवेशकों ने एक दिन में खरीदे 5,400 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए क्या रही वजह
विदेशी निवेशकों ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता होने के बाद वापसी की है

विदेशी निवेशकों ने एक दिन में खरीदे 5,400 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए क्या रही वजह

Feb 04, 2026
04:39 pm

क्या है खबर?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPIs) ने मंगलवार को शेयर बाजार में जबरदस्त वापसी की है। उन्होंने 28 अक्टूबर, 2025 के बाद से एक ही दिन में सबसे बड़ी खरीदारी दर्ज की है। NSDL के आंकड़ों के अनुसार, 3 फरवरी को FPI ने 5,426 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 345 करोड़ रुपये की खरीद की। इससे सूचकांक 2 फीसदी से अधिक बढ़ गया, जो एक दिन में सबसे अच्छी वृद्धि है।

कारण 

इस कारण बढ़ा निवेश 

NSDL के अनुसार, महीने के पहले 3 ट्रेडिंग सत्रों में विदेशी निवेशकों ने 788 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। अगर, फरवरी के अंत तक खरीदारी जारी रहती है, तो यह अक्टूबर के बाद विदेशी निवेश का पहला अच्छा महीना होगा। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, खरीदारी में इस उछाल का मुख्य कारण हाल ही में संपन्न हुआ भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बनी सकारात्मक सोच है। इसने टैरिफ संबंधी चिंताओं को कम किया है और निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ाया है।

निकासी 

कितनी हुई पिछले साल शेयरों से निकासी?

2025 में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों की रिकॉर्ड स्तर पर बिक्री की थी। NSDL के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 की शुरुआत से FPIs ने शेयर बाजार से 1.06 लाख करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। इसमें इस साल जनवरी में 35,962 करोड़ रुपये की निकासी शामिल है। यह निकासी तब हुई, जब अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाया था। पूरे वर्ष के आधार पर निकासी रिकॉर्ड 1.66 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

Advertisement