फ्लिपकार्ट मिनट्स पर पर अब 20 मिनट में आपके घर पहुंचेंगे फॉरकास स्टूडियो के कपड़े
फॉरकास स्टूडियो ने शॉपिंग को अब और भी तेज और आसान बना दिया है। कंपनी ने अपना नया फैशन ब्रांड FTX फ्लिपकार्ट मिनट्स पर लॉन्च किया है, जिसके बाद अब आप चुनिंदा फैशन पीसेज को सिर्फ 20 मिनट में अपने घर मंगवा सकते हैं।
भारत में क्विक-कॉमर्स का चलन तेजी से बढ़ रहा है और फॉरकास स्टूडियो का यह कदम इसी का एक हिस्सा है। इससे फैशन के नए ट्रेंड्स को घर बैठे मंगाना अब बेहद सुविधाजनक हो गया है।
रफ्तार और सुविधा पर जोर
फॉरकास स्टूडियो के प्रबंध निदेशक सेलेश अग्रवाल बताते हैं कि आज के दौर में ग्राहकों के लिए रफ्तार और सुविधा सबसे अहम हैं।
उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट मिनट्स के साथ यह साझेदारी एक सोची-समझी रणनीति है। इस साझेदारी से ग्राहकों का जुड़ाव बढ़ता है और हम बदलते फैशन ट्रेंड्स के साथ भी कदमताल मिला पाते हैं।
कंपनी ने भारत के तेजी से बढ़ते खुदरा बाजार में अपनी बढ़त बनाए रखने के लिए आगे भी नई साझेदारियां करने और नए आइडिया लाने की योजना बनाई है।