फ्लिपकार्ट होलसेल ने अपनी डिलीवरी व्यवस्था को अब और भी स्मार्ट और किफायती बना लिया है। फारआई के साथ हाथ मिलाने से उन्होंने लॉजिस्टिक्स खर्च को 6 फीसदी तक कम कर दिया है।
इसके साथ ही 26 स्टोर्स और एक क्रॉस-डॉक पर गाड़ियों का इस्तेमाल भी 8 फीसदी तक घट गया है। यह सब कुछ खास तकनीकी सुधारों की वजह से मुमकिन हो पाया है।
डिस्पैच रूटिंग और पेमेंट्स को ऑटोमेट किया
फारआई के प्लेटफॉर्म ने डिस्पैच, रूटिंग और पेमेंट कलेक्शन की पूरी जिम्मेदारी संभाली। इससे कागजी काम कम हुआ और काम करने की क्षमता बढ़ गई।
गाड़ियों का खाली खड़ा रहने का समय 10 फीसदी कम हो गया। साथ ही रिटर्न-टू-ओरिजिन दरें भी एक फीसदी कम हो गईं।
ई-वे बिल और यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पेमेंट्स जैसी चीजों को ऑटोमेटिक करने से काफी मेहनत बची और नकदी इकट्ठा करने का खर्च भी कम हुआ।
फारआई के मुख्य परिचालन अधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि जब डिजिटल समाधानों की मांग बहुत बढ़ रही है। ऐसे में मौजूदा संसाधनों का सही तरीके से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है।