फिच ने AI से फायदे में देरी से चीन में असमानता बढ़ने की दी चेतावनी
फिच रेटिंग्स का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में चीन का बड़ा निवेश सुनने में तो बहुत शानदार लगता है, लेकिन इससे तुरंत कोई बड़ा आर्थिक फायदा नहीं मिलेगा।
अभी ज्यादातर काम इंफ्रास्ट्रक्चर, हार्डवेयर, ऑटोमेशन और इनसे जुड़ी सप्लाई चेन पर ही केंद्रित है। यह सब आगे चलकर जरूर फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अभी के लिए देश में कमजोर मांग और मोनेटाइजेशन (पैसे कमाने का तरीका) के शुरुआती दौर में होने के कारण अर्थव्यवस्था को इससे फायदा मिलने में अभी थोड़ा समय लगेगा।
ज्यादातर फायदा सरकार के सपोर्ट वाले सेक्टर को मिलेगा
चीन की अर्थव्यवस्था बहुत ज्यादा निर्यात और सरकारी सपोर्ट वाले प्रोजेक्ट्स पर निर्भर करती है, लेकिन आम लोगों का खर्च और निजी निवेश अभी भी काफी कमजोर बना हुआ है।
फिच ने चेतावनी दी है कि AI में होने वाली फंडिंग इस आर्थिक खाई को और बढ़ा सकती है क्योंकि इसका ज्यादातर फायदा सरकार के सपोर्ट वाले सेक्टर को ही मिलेगा।
इसके अलावा, भले ही चीन की AI कंपनियां लागत कम रखने में माहिर हैं, फिर भी उन्हें अमेरिकी टेक दिग्गजों से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिनके पास इंफ्रास्ट्रक्चर और प्राइसिंग पर ज्यादा नियंत्रण है।