फिगर AI में इंसानों से ज्यादा काम कर रहे रोबोट्स
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोबोटिक्स कंपनी फिगर ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अब इस कंपनी में इंसानों से ज्यादा रोबोट काम कर रहे हैं।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ब्रेट एडकॉक ने एक्स पर यह जानकारी देते हुए बताया कि 2025 की शुरुआत में जहां रोबोट्स की संख्या लगभग शून्य थी, वहीं 2026 के मध्य तक यह बढ़कर करीब 740 हो गई है। इसी दौरान इंसानी कर्मचारियों की संख्या भी करीब 660 तक पहुंच गई।
AI के कारण टेक सेक्टर में छटनी
यह बदलाव सिर्फ फिगर AI तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह एक बड़े रुझान का हिस्सा है। अब कंपनियां ऑटोमेशन और AI पर ज्यादा भरोसा कर रही हैं।
अमेजन और मेटा जैसी बड़ी कंपनियों ने भी हजारों नौकरियां कम की हैं। इस साल अब तक दुनियाभर में करीब 1.19 लाख टेक नौकरियां खत्म हो चुकी हैं।
कामों को निपटाने और कामकाज की रफ्तार बढ़ाने में रोबोट अब आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, फिगर के हालिया 'मैन बनाम मशीन' मुकाबले में एक इंटर्न ने मशीन को हराकर दिखाया कि अभी इंसान भी कम नहीं हैं।