एनवीडिया CEO जेंसेन हुआंग ने परिवार के हाथों में सौंपा कंपनी का भविष्य
एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसेन हुआंग ने कंपनी के अहम पदों पर अब अपने ही परिवार के लोगों को लाना शुरू कर दिया है।
उनकी बेटी मैडिसन, बेटे स्पेंसर और दामाद निको कैप्रेज ने कंपनी में कुछ खास भूमिकाएं संभाली हैं।
सिलिकॉन वैली में ऐसा कम ही देखने को मिलता है, जहां परिवार के सदस्यों का कंपनी के नेतृत्व में आना बहुत ही दुर्लभ बात मानी जाती है।
कौन-किस भूमिका में?
मैडिसन एनवीडिया के ओमनीवर्स डिवीजन में काम करती हैं और अक्सर अपने पिता के साथ बिजनेस ट्रिप्स पर जाती हैं। स्पेंसर रोबोटिक्स ग्रुप के साथ काम करते हैं और वित्त वर्ष 2026 के लिए उन्होंने 13 लाख डॉलर (करीब 12 करोड़ रुपये) कमाए हैं, वहीं कैप्रेज उपाध्यक्ष के तौर पर नए क्लाउड कंप्यूटिंग प्रोवाइडर के साथ साझेदारी बनाने का काम देख रहे हैं।
भले ही मैडिसन ने एक शेफ के तौर पर ट्रेनिंग ली थी और स्पेंसर ताइपे चले गए थे, जहां उन्होंने एक कॉकटेल बार खोला था, जिसके बाद वे न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से MBA करने के लिए वापस लौटे, फिर भी ये तीनों अब एनवीडिया के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गए हैं।