भारत की अर्थव्यवस्था 7.2 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान
EY की ताजा रिपोर्ट बताती है कि वित्त वर्ष 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था 7 से 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। देश में बढ़ती घरेलू मांग और सरकार के बढ़े हुए निवेश इसकी मुख्य वजह रहेंगे।
नॉमिनल आधार पर यह ग्रोथ 13 प्रतिशत तक भी पहुंच सकती है। रिपोर्ट यह भी कहती है कि वैश्विक अनिश्चितताओं और कच्चे तेल के महंगे होने के बावजूद अर्थव्यवस्था स्थिर बनी रह सकती है।
सरकारी पूंजीगत व्यय 4 प्रतिशत बढ़ा
औद्योगिक क्षेत्र अब तेजी पकड़ रहा है। जून में इसने लगभग 2 साल का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसमें कार, बिजली के उपकरण, कपड़ा और खाद्य उत्पादों का उत्पादन बढ़ा है।
सरकार का पूंजीगत व्यय भी लगभग 24 प्रतिशत बढ़ा है, जिससे इस रफ्तार को और बल मिला है। हालांकि, महंगाई अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। उपभोक्ता कीमतें 4.4 प्रतिशत की दर से बढ़ रही हैं, जबकि थोक महंगाई करीब 10 प्रतिशत पर पहुंच गई है। EY का सुझाव है कि इन खतरों से निपटने के लिए घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना जरूरी है।