ESDS सॉफ्टवेयर के शेयर दूसरे दिन भी अपर सर्किट में पहुंचे
ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के शेयर लगातार दूसरे दिन 20 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गए हैं। अभी इसके एक शेयर की कीमत 1,090.05 रुपये है, जिससे कंपनी का बाजार पूंजीकरण 12,776 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के शेयर 4 सितंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 757 रुपये पर लिस्ट हुए थे। यह उसकी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) कीमत 429 प्रति शेयर से काफी ज्यादा थी।
IPO 135 गुना हुआ सब्सक्राइब
इस कंपनी का IPO जबरदस्त सफल रहा। इसे 135.88 गुना ज्यादा बोलियां मिलीं और इससे 720 करोड़ रुपये जुटाए गए। इस रकम का ज्यादातर हिस्सा उनके क्लाउड कंप्यूटिंग और डाटा सेंटर टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने में खर्च होगा।
IPO आने से पहले ही उन्होंने बड़े एंकर निवेशकों से 216 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित क्लाउड सेवाओं और मैनेज्ड सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस पर खास ध्यान देने की वजह से ESDS ने शुरुआत से ही निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।