Page Loader
एरिक्सन ने की 1,400 कर्मचारियों की छंटनी, और लोगों की जा सकती है नौकरी
एरिक्सन कई अन्य देशों में भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है (तस्वीर: ट्विटर/@BuffettPost)

एरिक्सन ने की 1,400 कर्मचारियों की छंटनी, और लोगों की जा सकती है नौकरी

Feb 21, 2023
10:16 am

क्या है खबर?

टेलीकॉम गियर निर्माता कंपनी एरिक्सन स्वीडन में लगभग 1,400 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, एरिक्सन ने वैश्विक स्तर पर अपने खर्च को कम करने के लिए इतनी बड़ी संख्या में छंटनी करने की घोषणा की है। उत्तरी अमेरिका सहित कुछ बाजारों में मांग धीमी होने के कारण कुछ दिन पहले ही कंपनी ने 2023 के अंत तक लागत में 88 करोड़ डॉलर (लगभग 7,282 करोड़ रुपये) की कटौती करने की घोषणा की थी।

संभावना

आने वाले दिनों में और छंटनी की संभावना

स्वीडन के बाद एरिक्सन कई अन्य देशों में भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर एरिक्सन में लगभग 1 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। संभावना जताई जा रही कि उत्तरी अमेरिका में मांग कम होने के कारण अगली छंटनी कंपनी वहीं कर सकती है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी वैश्विक स्तर पर कितने कर्मचारियों की छंटनी करेगी। बता दें, एरिक्सन ने आखिरी बार 2017 में कर्मचारियों की छंटनी की थी।