EPFO का ऐप 5 अगस्त को रहेगा बंद, जानिए क्या है कारण
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) का ई-ऑफिस ऐप बुधवार (5 अगस्त) को शाम 6 बजे से रात 9:30 बजे तक काम नहीं करेगा।
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) की टीम इस दौरान सिस्टम को अपग्रेड करने वाली है। इस समय के लिए ऐप बंद रखने का मकसद इसकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाना है, ताकि भविष्य में सभी काम और आसानी से हो सकें।
ऐप में शुरू हुई ये सेवाएं
EPFO की कुछ अहम सेवाएं अब शुरू हो चुकी हें। इनमें यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिवेट करना, पहले से सक्रिय किए जा चुके UAN के लिए फेस ऑथेंटिकेशन और SMS या मिस्ड कॉल के जरिए खाते की जानकारी देखना शामिल है।
हालांकि, जब तक पूरी व्यवस्था स्थिर नहीं हो जाती, तब तक क्लेम और सर्विस रिक्वेस्ट में थोड़ी देरी हो सकती है। EPFO ने यह भी सुझाव दिया है कि अधिक उपयोग के समय के दौरान बार-बार पोर्टल या ऐप एक्सेस करने से बचें, ताकि सिस्टम तेजी से सामान्य हो सके।